लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विवि के डॉक्टरों ने एक बार फिर से दुनिया में अपना नाम रोशन किया है। स्टेनफोर्ड विवि की ओर से जारी विश्व के शीर्ष दो फीसदी वैज्ञानिकों की सूची में केजीएमयू के भी 12 डॉक्टरों ने स्थान बनाया है। न्यूरोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. रवीन्द्र कुमार गर्ग छठी बार इस सूची में शामिल हुए हैं। इस बार भी डॉ. गर्ग सूची ने चिकित्सा शोध में पूरे प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ रैंक प्राप्त की है।
डॉ. आरके गर्ग वर्ल्ड रैंकिंग में 28,178 नंबर पर हैं। उनके साथ ही बाल रोग विभाग की पूर्व अध्यक्ष डॉ. शैली अवस्थी, पैथोलॉजी विभाग से सेवानिवृत्त डॉ. यूसी चतुर्वेदी, डॉ. रश्मि कुमार व न्यूरोलॉजी विभाग के डॉ. राजेश वर्मा का नाम शामिल है। रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के हेड प्रो. सूर्यकांत भी सूची में शामिल हैं।
साथ ही मानसिक स्वास्थ्य विभाग के डॉ. सुजीत कर, सेंटर फॉर एडवांस रिसर्च के डॉ. शैलेंद्र सक्सेना, केजीएमयू बायोकेमिस्ट्री विभाग के अध्यक्ष रह चुके एरा मेडिकल विवि के कुलपति डॉ. अब्बास अली मेहंदी, डॉ. रमेश चन्द्र, डॉ. एके सिंह, दंत संकाय की स्व. डॉ दिव्या मेहरोत्रा भी सूची में शामिल हैं।