मध्यस्थता दल ने देखा विवादित परिसर
अयोध्या। सुप्रीम कोर्ट द्वारा आपसी सुलह-समझौते के जरिए अयोध्या मामले के समाधान के लिए गठित किए गए मध्यस्थता दल ने मंगलवार को द्वितीय पाली में विवादित परिसर देखा। बुधवार से शुरू होने जा रहे मध्यस्थता से पूर्व विवादित परिसर के रिसीवर मंडलायुक्त मनोज मिश्र के साथ पैनल के अध्यक्ष जस्टिस कलीफुल्ला, सदस्य श्रीश्री रविशंकर व श्रीराम पांचु ने विवादित परिसर देखा।