फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केडीसी की महिला प्रोफेसर की चेन दिनदहाड़े छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कोतवाली देहात अंतर्गत मोहल्ला रायपुर राजा निवासी रीता सिंह पत्नी बृजेंद्र प्रताप सिंह किसान पीजी कालेज में अर्थशास्त्र विभाग की प्रवक्ता हैं। वह विद्यालय का काम निपटाकर शनिवार शाम को घर लौट रही थी। तभी पानीटंकी चौराहा-हुजूरपुर मार्ग पर गैस एजेंसी के ठीक सामने बाइक सवार उचक्कों ने प्रवक्ता रीता के गले से सोने की चेन खींच ली और फरार हो गए। सूचना पाकर परिवारीजन पहुंचे। शनिवार को खोजबीन हुई। लेकिन पता न लगने पर पुलिस को सूचना दी गई। गैस एजेंसी में लगा सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मुहैया कराया गया है। पुलिस ने तलाश शुरू की है। लेकिन अब तक बाइक सवार उचक्कों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें