लखनऊ। रामकृष्ण मठ में 11 वर्षीय अर्यमा शुक्ला ने रविवार को बिना पुस्तक देखे संस्कृत में संपूर्ण दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। दोपहर 3:30 बजे शुरू हुआ पाठ शाम 5:45 बजे पूरा हुआ। अर्यमा ने मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना का महत्व बताते हुए कहा कि हर स्त्री में मां दुर्गा का अंश होता है, जो उसे विपरीत परिस्थितियों से लड़ने की प्रेरणा देता है। अर्यमा सिटी मोंटेसरी स्कूल, अलीगंज शाखा में कक्षा छह की छात्रा हैं।