लखनऊ। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की पुण्य स्मृति में सर्वधर्माय संस्थानम, शेखर हाॅस्पिटल व अवध हास्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में इंदिरा नगर दयानंद इंटर कॉलेज में रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर लगा। इसमें 61 मेडिसिन, 36 स्त्री रोग,आंख के 31,बाल रोग 74, ईसीजी 9 व स्वैच्छिक रक्तदान 11 लोगों ने किया। प्रदेश अध्यक्ष शेखर कुमार ने बताया कि इस पुण्य कार्य में लोगों ने बढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें कालेज के प्रबंधक राम उजागिर शुक्ला, सुनीता श्रीवास्तव,प्रशांत तिवारी,आशीष शर्मा श्रीवास्तव,प्रतिमा वर्मा,सचिन मनोज श्रीवास्तव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।