लखनऊ। पारा के सूर्य नगर निवासी सोनी मिश्रा ने 11 लाख की ठगी की एफआईआर कैंट के नीलमथा निवासी परिचित वेद प्रकाश पर दर्ज कराई है। उनके मुताबिक, आरोपी ने पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने पर हर महीने 250 यूनिट बिजली फ्री मिलने की बात कही थी। यह भी बताया था कि बची हुई बिजली कंपनी खरीदेगी। ऐसे में बिल फ्री हो जाएगा। आरोप है कि रकम वापस मांगने पर आरोपी ने मारपीट भी की।