फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ में हवन की खुशबू बन छाई मां पीतांबरा की भक्ति, शुरू हुअ 108 कुंडीय महायज्ञ

Mon, 23 Jan 2023 10:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

हनुमान सेतु से झूलेलाल घाट की ओर बढ़ते ही पीत वस्त्रों से सजा पूजा स्थल, लाउडस्पीकर पर गूंजते मंत्रोच्चार चित्त को शांत करने वाले हैं। स्थल पर प्रवेश करते ही लगेगा कि किसी आध्यात्मिक नगरी में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में गोमती तट पर बसे आध्यात्मिक नगर में मां पीतांबरा की भक्ति हवन की खुशबू के रूप में हवाओं में फैलने लगी है। झूलेलाल घाट के समीप बने यज्ञ उपासना स्थल पर मां के जयकारों के बीच रविवार को कलश यात्रा व वेदी पूजन के साथ 108 कुंडीय महायज्ञ की शुरुआत हो गई। आयोजन 30 जनवरी तक चलेगा।
विज्ञापन


हनुमान सेतु से झूलेलाल घाट की ओर बढ़ते ही पीत वस्त्रों से सजा पूजा स्थल, लाउडस्पीकर पर गूंजते मंत्रोच्चार चित्त को शांत करने वाले हैं। स्थल पर प्रवेश करते ही लगेगा कि किसी आध्यात्मिक नगरी में आ गए हैं। पंजीकरण के बाद मां का जयकारा लगाते आगे बढ़ते श्रद्धालु यहां आस्था को परवान चढ़ा रहे हैं। विशाल मंच पर शाम को रामलीला मंचन की तैयारियां भी आकार ले रही हैं और परिसर में स्टाल भी सोमवार तक तैयार हो जाएंगे।

सोलह शृंगार कर महिलाओं ने उठाए कलश
रविवार को महायज्ञ की शुरुआत से पहले भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें पीली साड़ियों में सोलह सिंगार कर सजी महिलाएं आगे चल रही थीं तो पुरुष उनके पीछे चल रहे थे। कलश शोभायात्रा डालीगंज, मनकामेश्वर मंदिर, आईटी चौराहा, हनुमान सेतु, परिवर्तन चौक होते हुए वापस यज्ञ स्थल पर पहुंची। इसके बाद यज्ञशाला में दंडी स्वामी रामाश्रम महाराज के नेतृत्व में वेदिका पूजन कर महायज्ञ की शुरुआत हुई।
विज्ञापन


सीता रसोई में पक रहा 5000 लोगों का खाना
दंडी स्वामी रामाश्रम महाराज ने बताया कि सीता रसोई में प्रतिदिन पांच हजार लोगों के खाने का प्रबंध है। सवा पांच करोड़ आहुतियों के साथ महायज्ञ सम्पन्न होगा। यज्ञ समिति के मीडिया प्रभारी ने बताया कि यज्ञ तीन प्रहर में होगा। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक। दूसरी दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक और तीसरी रात 10 बजे से दो बजे तक होगी।

यज्ञ माघ माह और गुप्त नवरात्रि के पवित्र अवसर पर किया जा रहा है। पहले दिन राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के अखिल भारतीय गो संवर्धन संयोजक प्रशांत भाटिया, रेशू भाटिया, मुकेश मर्चेंट, सुनील शर्मा लखन, अनुज गुप्ता बलराम, पार्षद अनुराग पांडेय, रंजीत यादव, अनिता मिश्रा, विनोद व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। यज्ञ स्थल पर ही विशाल शिविरों में हजारों लोगों के सोने का प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें