फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सेना शिक्षा कोर का 106वां स्थापना दिवस मनाया गया

विज्ञापन
सेना शिक्षा कोर का 106वां स्थापना दिवस मनाया गया
विज्ञापन
लखनऊ। सेना शिक्षा कोर का 106वां स्थापना दिवस सोमवार को अवध प्रांत में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त सैनिकों ने भव्य आयोजन किया, जिसमें शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई और मिलन समारोह हुआ। लगभग 100 भूतपूर्व सैनिक अपने परिवारों के साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत छावनी स्थित कैप्टन मनोज पांडे की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। भूतपूर्व सैनिकों ने कोर के शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वृंदावन योजना सेक्टर 6सी स्थित महाराजा इन में मिलन समारोह हुआ। इसमें सरस्वती वंदना, सेना शिक्षा कोर प्रार्थना और कोर गीत प्रस्तुत किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। सबसे वरिष्ठ भूतपूर्व सैनिक टीडी यादव को अध्यक्ष के रूप में सम्मानित किया गया। यह आयोजन सेना शिक्षा कोर के गौरवशाली इतिहास और परंपराओं को याद करने का अवसर था। भूतपूर्व सैनिकों ने अपने साथियों से मिलकर पुरानी यादें ताजा कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें