फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिद्धचक्र महामंडल विधान में चढ़ाए गए 1024 अर्घ्य

विज्ञापन
सिद्धचक्र महामंडल विधान में चढ़ाए गए 1024 अर्घ्य
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर के जैन मंदिर में आठ दिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान में सोमवार को 1024 अर्घ्य चढ़ाए गए। आचार्य सुबल सागर ने कहा कि सिद्ध भगवान की आराधना करने से दुख और दरिद्रता का नाश होता है। उन्होंने भगवान के गुणों का भी व्याख्यान किया। भगवान का प्रथम अभिषेक शांतिधारा अक्षय एवं संचित ने किया। श्री जिनशासन प्रभावना चातुर्मास समिति के अध्यक्ष पीके जैन ने कार्यक्रम में शामिल होने वालों को सम्मानित किया। प्रतिष्ठाचार्य आशीष जैन ने बताया कि विश्वशांति महायज्ञ कल किया जाएगा। महामंत्री अभिषेक जैन ने बताया कि चातुर्मास स्थापना महोत्सव बुधवार को सुबह आठ बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा।

सिद्धचक्र महामंडल विधान में चढ़ाए गए 1024 अर्घ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें