लखनऊ। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अतुल कुमार सिंघल के निर्देश पर जर्मन लेप्रोसी एंड टीबी रिलीफ एसोसिएशन इंडिया ने शुक्रवार को ट्रांसपोर्टनगर में स्वास्थ्य शिविर लगाया। इस शिविर का उद्देश्य ट्रक चालकों, सहायकों व संबंधित समुदायों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना था। शिविर में 101 से अधिक लोग पहुंचे। यहां टीबी स्क्रीनिंग, मधुमेह जांच, रक्तचाप मापन, एचआईवी परीक्षण आदि जांचें की गईं। इस मौके पर जीएलआरए इंडिया की ओर से आशीष कांत मिश्रा, प्रेम सागर, हेमंत लाल, विकास वर्मा उपस्थित रहे।