लखनऊ। केजीएमयू के क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग में वेंटिलेटर की संख्या बढ़ाई जाएगी। मई के बाद विभाग में 10 नए वेंटिलेटर उपलब्ध होंगे। विभाग में वर्तमान में 33 वेंटिलेटर हैं। ये वेंटिलेटर अक्सर भरे रहते हैं, जिससे गंभीर मरीजों को इंतजार करना पड़ता है। मरीजों की परेशानी कम करने के लिए विभाग ने वेंटिलेटर बेड बढ़ाने का निर्णय लिया है। विभागाध्यक्ष डॉ. वेद प्रकाश ने बताया कि 10 वेंटिलेटर बेड और बढ़ाए जाएंगे। खरीद प्रक्रिया अंतिम दौर में है। एक से दो माह में इन बढ़े हुए बेड पर मरीजों की भर्ती शुरू हो जाएगी। विभाग वेंटिलेटर के साथ एक्मो जैसी मशीनों से भी फेफड़े की गंभीर बीमारियों का इलाज करता है।