लविवि में 10 शिक्षक हुए सेवानिवृत्त
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में सोमवार को 10 शिक्षक सेवानिवृत्त हो गए। इसमें सभी शिक्षक विवि में लंबे तक सेवा देने वाले हैं। प्रवक्ता प्रो. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि जो शिक्षक सेवानिवृत्त हुए हैं उसमें वाणिज्य विभाग के डॉ. अरविंद कुमार, रक्षा अध्ययन विभाग के डॉ. ओपी शुक्ला, विधि संकाय के डॉ. राजकुमार, रसायन विज्ञान विभाग के डॉ. आरएन सिंह, शिक्षाशास्त्र विभाग की डॉ. अमिता बाजपेई, दर्शनशास्त्र विभाग की डॉ. रजनी श्रीवास्तव, वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रो. मुन्ना सिंह, व्यावहारिक अर्थशास्त्र विभाग की डॉ. रचना मुज्जु सांख्यिकी विभाग के डॉ. राजेंद्र पांडेय और अंग्रेजी विभाग से डॉ. रेनू उनियाल शामिल हैं। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने सभी के जीवन की मंगलकामनाएं की हैं।
लविवि में 10 शिक्षक हुए सेवानिवृत्त