फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने राजस्व सेवा के दस अफसरों को दी तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम में सोमवार को छह कर अधीक्षक, दो कर निर्धारण अधिकारियों और दो उप नगर आयुक्तों को नई तैनाती दी है। इनमें कई ऐसे हैं जो एक साल से पद के अनुरूप तैनाती के इंतजार में थे। इनमें बीते माह दूसरे जिलों से स्थानांतरित होकर नगर निगम आए चार अधिकारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

तबादला होने के बाद नगर निगम के जोन दो व जोन सात में कार्यरत दो जोनल अधिकारी विद्या सागर यादव व अरुण चौधरी को बीते शनिवार को नगर आयुक्त ने कार्यमुक्त कर दिया था। सोमवार को उप नगर आयुक्त वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव को जोन दो का और संगीता कुमारी को जोन सात का जोनल अधिकारी बनाया गया है।
इन्हें भी मिली तैनाती
कर निर्धारण अधिकारी दिव्यांशु पांडेय को जोन दो व कर निर्धारण अधिकारी नंद किशोर को लाइसेंस, पार्किंग एवं विधि विभाग में तैनात किया गया है। कर अधीक्षक नरेंद्र देव को प्रचार, रेंट व पार्किंग विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। कर अधीक्षक राम अचल व सुदेश यादव को जोन छह, दिलीप श्रीवास्तव को जोन तीन और राजेंद्र पाल को जोन आठ में तैनात किया गया है। कर अधीक्षक कुलदीप अवस्थी को प्रभारी अधिकारी सेफ सिटी के साथ-साथ जोन सात में कर अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

15 के बाद ये भी हो सकते हैं कार्यमुक्त
नगर निगम के जोन छह में जोनल अधिकारी पद पर कार्यरत बिन्नो अब्बास रिजवी का तबादला बीते माह अयोध्या नगर निगम हुआ था। इसी तरह जोन तीन में जोनल अधिकारी पद पर कार्यरत अम्बी बिष्ट का तबादला बाराबंकी नगर पालिका परिषद हुआ है। फिर भी ये दोनों अफसर कार्यमुक्त नहीं किए गए हैं। ये अपना तबादला रुकवाने के प्रयास में हैं। हालांकि सूत्रों का कहना है कि प्रशासन 15 अगस्त के बाद दोनों को भी कार्यमुक्त कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें