फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्लॉट के नाम पर ठगे 10 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तेलीबाग। मदेयगंज के त्रिवेणीनगर निवासी राजकुमार गोस्वामी ने कुछ लोगों पर प्लॉट के नाम पर 10 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए पीजीआई थाने में एफआईआर कराई है। राजकुमार के अनुसार तेलीबाग, वृंदावन सेक्टर 6 में कलश होम इंफ्रा डेवलपर्स और आयरी इंफ्रा लिमिटेड का कार्यालय है। जून 2018 में कंपनी के राजीव कुशवाहा, उमेश कुमार सिंह, अजय सिंह, गुलाम अशरफ, राजकुमार, समुद्री देवी, गुलाम सिद्दीकी और कुछ अज्ञात लोगों ने कल्ली में एक प्लॉट दिखाया। आरोपियों ने उनसे इसके दस लाख रुपये वसूल लिए। हालांकि, आज तक न तो उन्हें प्लॉट मिला और ना ही रुपये वापस हुए। इंस्पेक्टर पीजीआई धीरेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अमानत में खयानत और आपराधिक साजिश के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें