लखनऊ। साल 2025 के पहले दिन बुधवार को नगर निगम के 10 कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए। नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने इन्हें शुभकामनाएं दीं। रिटायर होने वालों में कर अधीक्षक आनंद कुमार सिंह, प्रथम श्रेणी लिपिक शबनम श्रीवास्तव, बेलदार मेवालाल और सफाई कर्मचारी राजू, रविशंकर, सुंदर, गंगा, गीता, शीला, व राकेश शामिल रहे। मौके पर नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आनंद वर्मा, उपाध्यक्ष शमील एखलाक व कर्मचारी नेता राहुल कनौजिया थे।