फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बेटी की शादी में 10 सिलिंडर की जरूरत, मिले सिर्फ तीन

विज्ञापन
भट्ठी की आंच पर पकता खाना।
विज्ञापन
लखनऊ। सिलिंडर की किल्लत का असर शादियों और अन्य मांगलिक आयोजनों पर भी पड़ रहा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक ऐसा ही मामला चिनहट से प्रकाश में आया है जहां बेटी की शादी के लिए 10 सिलिंडर की मांग की गई थी, लेकिन सिर्फ तीन के लिए ही आश्वासन मिला। मंगलवार को शादी थी और बरातियों व अन्य मेहमानों के लिए भट्ठी पर भोजन तैयार कराना पड़ा। चिनहट के गणपति विहार शाहपुर निवासी ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि उन्होंने 14 अप्रैल को जिला पूर्ति अधिकारी को पत्र के माध्यम से बताया था कि उनकी बेटी की 21 अप्रैल को शादी है। अयोध्या रोड स्थित तिवारीगंज के एक लॉन से शादी समारोह होना है और करीब 850 मेहमानों का भोजन तैयार कराने के लिए 8-10 सिलिंडर की जरूरत है।पत्र के साथ में शादी का कार्ड और आधारकार्ड की प्रतिलिपि भी लगाई थी, लेकिन केवल तीन सिलिंडर का ही आश्वासन मिला।
विज्ञापन

ये तीन सिलिंडर भी समय से नहीं मिल सके। उन्होंने बताया कि आनन-फानन भोजन का प्रबंध भट्ठी पर करना पड़ा जिससे परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें