फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरोजिनी नगर मार्केट के दुकानदारों-कर्मियों का प्रतिशत वैक्सीनेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजिनी नगर मार्केट के दुकानदारों-कर्मियों का प्रतिशत वैक्सीनेशन अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली।  सरोजिनी नगर मार्केट एसोसिएशन को प्रशासन की ओर से पूर्ण टीकाकरण के लिए प्रमाण पत्र दिया गया है। एसडीएम, वसंत विहार ने पूर्ण टीकाकरण का प्रमाण पत्र सौंपा। मार्केट के सभी दुकानदारों सहित कर्मियों ने अब कोरोना से सुरक्षा के लिहाज से वैक्सीन की दो डोज लगवाई है।  कोरोना सक्रमण का तेजी से हो रहे प्रसार को देखते हुए नियमों के अनुपालन की दिशा मे मार्केट एसोसिएशन के सहयोग को आगे भी जारी रखने की अपील की गई। एसएन मार्केट में नियमों का पालन न करने पर चार दुकानें सील कर दी गइ थी। इनमें से बाबू मार्केट की एक दुकान से सील हटा लिया गया है, लेकिन दुकानदारों का कहना है कि मार्केट में कम ग्राहक पहुंच रहे हैं। बिक्री में भी 70 फीसदी तक की कमी आ गई है।  --------------- सर्वेश कुमार 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें