कोरोना संक्रमण से बचाव में दिल्ली मेट्रो कर रहा है सोशल मीडिया का खूब इस्तेमाल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को सोशल मीडिया के जरिये जागरूक किया जा रहा है। सौ फीसदी क्षमता के साथ मेट्रो का परिचालन शुरू होने के बाद संक्रमण से बचाव के लिए यात्रियों को जरूरी एहतियातों के पालन के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन(डीएमआरसी)की ओर से ट्वीट किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए चाहे बात दो मास्क लगाने की हो या फिर इस्तेेमाल के बाद टिश्यू पेपर को कूड़ेदान में डालने की अपील की जा रही है। मास्क पहनने की अनिवार्यता और सामाजिक दूरी बरतने सहित मेट्रो स्टेशनों में प्रवेश से पहले सभी स्टेशनों पर थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के बाद ही यात्रियों को सफर की इजाजत दी जा रही है।
क्षमता में बढ़ोतरी के बाद नियमों का यात्रियों से पालन करवाने के लिए डीएमआरसी की ओर से किए जाने वाले ट्वीट अहम जरिया बन गए हैं। कोविड प्रोटोकॉल का सभी यात्री पालन करे, इसके लिए दिल्ली मेट्रो की टीमें भी तैनात हैं। नियमों की अनदेखी करने वालों पर जुर्माना भी किया जा रहा है।
---------------
सर्वेेेश कुमार