फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से तेल निकलने की बात कर बदमाशों ने उड़ा लिया कार से बैग

विज्ञापन
विज्ञापन
कार से तेल निकलने की बात कर बदमाशों ने उड़ा लिया कार से बैग नई दिल्लीः उत्तरी दिल्ली के कोतवाली इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने कार सवार खोया कारोबारी को कार से तेल निकलने की बात कर रुकवाया। कारोबारी ने कार रोकी और वह तेल की जांच करने लगे, लेकिन उन्हें कुछ नहीं दिखाई दिया। इस बीच वह वापस अपनी कार में बैठे तो उनके होश उड़ गए। कार की पिछले सीट पर रखा उनका बैग गायब था। उसमें दो लाख रुपये, दुकान का लाइसेंस और अन्य जरूरी कागजात मौजूद थे। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित मुकेश कुमार गुप्ता परिवार के साथ पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में रहते हैं। इनका संजय मार्केट, फतेहपुरी में खोया का कारोबार है। सोमवार सुबह वह घर से अपनी कार में दुकान के लिए निकले। मुकेश ने कार की पिछली सीट पर कैश और अन्य जरूरी कागजात वाला बैग रख दिया। इस बीच वह जैसे ही फतेहपुरी लाल बत्ती के पास पहुंचे, तभी बाइक सवार युवकों ने कार से तेल निकलने की बात की। मुकेश ने कार रोक दी। इसके बाद वह वापस कार में लौटे तो वहां से बैग गायब था। पीड़ित समझ गए कि बदमाशों ने अपने जाल में फंसाकर वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। ---- (शुजात आलम)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें