फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नबी करीम में बुजुर्ग महिला को सम्मोहित कर लाखों के जेवरात ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नबी करीम में बुजुर्ग महिला को सम्मोहित कर लाखों के जेवरात ठगे -बुजुर्ग महिला को पहले बातों में उलझाया, बाद में चेन, अंगूठियां और सोने की बालियां उतरवाकर कागज की रद्दी थमाकर हुए बदमाश फरार -पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने किया मामला दर्ज, पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से कर रही छानबीन नई दिल्लीः मध्य दिल्ली के नबी करीम इलाके में बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला को सम्मोहित कर उससे लाखों रुपये के जेवरात ठग लिये। वारदात को तीन बदमाशों ने अंजाम दिया। बदमाशों के जाने के बाद पीड़िता को ठगी का पता चला। आरोपी बुजुर्ग महिला को उनके पहने हुए जेवरात के बदल एक कपड़े में कागज की रद्दी थमाकर फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता शीला देवी (65) परिवार के साथ रविदास पार्क, नबी करीम में रहती हैं। इनके परिवार में पति ताराचंद और बेटा हिम्मत व अन्य सदस्य हैं। सोमवार शाम को वह अपने पति व बेटे के साथ एक मकान के पेपर तैयार करवाने के लिए मुल्तानी ढांडा इलाके में आई थीं। काम होने के बाद पीड़िता बाजार से सब्जी लेकर आने की बात कर पति व बेटे से अलग हो गईं। इस बीच रास्ते में वह एक ठेले से सब्जी खरीदने लगी तो एक युवक खाना खिलाने की बात कर उनसे बातचीत करने लगा। मना करने पर आरोपी ने कहा कि अच्छा वहां उस लड़के की बात सुन लो। पीड़िता युवक के कहने पर दूसरे युवक के पास पहुंची तो वहां दो युवक मिले। आरोपियों ने शीला को अम्मा कहकर निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन जाने का किराया मांगा। इसके बाद शीला को पता नहीं चला कि उन्होंने कब अपने पहनी हुई सोने की चेन, अंगठियां और कानों की बालियां उताकर बदमाशों के हवाले कर दी। आरोपी उन्हें जेवरात के बदले नोट देने की बात कर कागज की रद्दी थमाकर फरार हो गए। ---- ठकठक गिरोह ने वकील की कार से उड़ाया बैग लक्ष्मी नगर इलाके में बदमाशों ने कार के इंजन से तेल गिरने की बात कर वकील की कार से बैग उड़ा लिया। बैग में एक लाख रुपये व अन्य सामान था। पीड़ित राजेंद्र कुमार की शिकायत पर लक्ष्मी नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजेंद्र परिवार के साथ डीडीए एमआईजी फ्लैट, लोनी रोड पर रहते हैं। सोमवार को वह अपने चालक रविंद्र कुमार के साथ नोएडा से अपने घर लौट रहे थे। इस बीच शकरपुर लाल बत्ती के पास स्कूटी सवार बदमाशों ने बताया कि उनकी गाड़ी के इंजन से तेल टपक रहा है। कार रुकवाकर पीड़ित उसे देखने के लिए उतरे तो बदमाश उनकी कार से बैग उड़ा ले गए। ---- (शुजात आलम)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें