अंबाला। कोरोना वायरस जैसी भयंकर बीमारी के संक्रमण तोडऩे के लिए जंहा हर जगह लॉक डाउन है, वहीं मौजूदा समय मे आमजन को पेट भरने के लिए राशन की जरूरत है जो प्रशासन के निर्देशानुसार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए डिपो होल्डर द्वारा बाखूबी निभाई जा रही है। छावनी के अधिकांश डिपुओं पर लोगों को राशन लेते हुए देेखा गया, इस दौरान उनके चेहरे पर काफी सुकुन था। लाल कुर्ती बाजार में भी डिपू संचालक की ओर से राशन बांटा गया। राशन बांटने की सूचना मिलते ही काफी लोग भीड़ के रूप में डिपो के सामने जमा हो गए। लेकिन डिपो संचालक जितेंद्र सिंह ने राशन लेने आए लोगों को आश्वासन दिया कि पहले वह प्रशासन के आदेशों की अनुपालना में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, इसके बाद ही उन्हें राशन वितरित किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने राशन डिपो संचालक के आग्रह को मानते हुए एक दूसरे से दूरी पर खड़ा होना शुरु कर दिया। इसके बाद डिपो संचालक ने बड़े ही उचित ढंग से प्रत्येक व्यक्ति को राशन वितरित किया। समाज सेवी अमरजीत सिंह ने बताया कि राशन डिपो पर पहुंचकर लोगों से आग्रह किया था कि वह प्रशासन के आदेशों की पालना करें जो सभी ने मान लिया। उन्होने बताया कि एक सप्ताह के अंदर राशन बांटने का काम पूरा कर दिया जाएगा।