फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदी में भी सड़कों पर फर्राटा भरते रहे वाहन

विज्ञापन
अकबरपुर में बंद दुकानें - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बंदी में भी सड़कों पर फर्राटा भरते रहे वाहन कानपुर देहात। कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री ने साप्ताहिक बंदी का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद शनिवार को अकबरपुर समेत कई जगहों पर बंदी का खासा असर नहीं दिखाई दिया। सड़कों पर चौपहिया व दुपहिया वाहन पहले की तरह फर्राटा भरते रहे। हालांकि चौराहों पर पुलिस मुस्तैद दिखी और बेवजह निकलने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई। अकबरपुर कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने अंडरपास चौराहे पर बिना कारण निकले छह वाहनों का चालान किया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह बेवजह घर से बाहर न निकलें। सभी के सहयोग से ही महामारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है।
विज्ञापन

बंदी के बाद भी अकबरपुर में सड़क पर गुजरते वाहन - फोटो : Amar Ujala
बंदी के बाद भी अकबरपुर में सड़क पर गुजरते वाहन
विज्ञापन

बंदी के बावजूद अकबरपुर में सड़क से गुजरते दुपहिया वाहन - फोटो : Amar Ujala
बंदी के बावजूद अकबरपुर में सड़क से गुजरते दुपहिया वाहन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें