फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पुलिस को अपनी समस्या से अवगत कराते रेलवे के कर्मचारी। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
शहर के रेलवे स्टेशन पर माल गोदाम में काम करने वाले कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और अधिकारियों पर सैनिटाइजर व मास्क नहीं देने का आरोप लगाया। कर्मचारियों ने यह भी कहा कि कोरोनावायरस के बचाव के लिए जो भी सामान आता है उसे भी अपने घर ले जाते हैं, लेकिन कर्मचारियों को उपलब्ध नहीं करवाते। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपने खर्च पर सैनिटाइजर व तोलिया तक लेकर आते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की तरफ से लॉकडाउन के दौरान अवकाश घोषित कर रखे हैं,  लेकिन बिना आपातकालीन ड्यूटी के भी उन्हें सुबह 7:00 बजे बुलाया जाता है और शाम को 6:00 बजे तक ड्यूटी करवाई जाती है। कर्मचारियों के प्रदर्शन का जब शहर पुलिस को पता चला तो पुलिस की टीम रेलवे स्टेशन पर पहुंची और इसकी सूचना रेलवे पुलिस को भी दी गई ।जिसके बाद रेलवे पुलिस के कर्मचारी भी रेलवे स्टेशन पहुंचे और उन्होंने अधिकारियों से बातचीत कर मामले को शांत करवाया। कर्मचारियों ने की नारेबाजी : रेलवे के कर्मचारी अधिकारियों के खिलाफ रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी भी की। उन्होंने अधिकारियों पर उनके साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने कोरोनावायरस से बचाव के लिए सैनिटाइजर मास्क गल्ब्स आदि उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें