फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघरों से बुक पार्सल और साधारण डाक का होगा वितरण

विज्ञापन
NA - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अंबाला। कोरोना वायरस के फैलाव के कारण बिगडे हालातों को देखते हुए भारत सरकार द्वारा डाक विभाग को आवश्यक सेवाओं की श्रेणी में रखा गया है। भारत सरकार के आदेशानुसार भारतीय रेलवे एवं अन्य परिवहन साधन, जिसके माध्यम से डाक का लेन-देन एक स्थान से दूसरे स्थान तक किया जाता था वह उपरोक्त संसाधनो के बंद होने के कारण बाधित हो गया है। इसलिए अब इसे गति प्रदान करने के लिए मेल मोटर सेवा की मदद ली जाएगी। हरियाणा डाक परिमण्डल ने हरियाणा प्रदेश के डाकघरों से बुक पंजीकृत/स्पीड पोस्ट/पंजीकृत पार्सल व साधारण डाक, जिसका वितरण हरियाणा के अधीनस्थ डाकघरों के माध्यम से होना है, की डाक को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुुंचाने के लिए मेल मोटर सेवा शुरू कर दी है ताकि आम जनता की आवश्यक साम्रगी को डाक विभाग के माध्यम से हरियाणा प्रदेश के अन्दर एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचायाऔर वितरण करवाया जा सके। यह व्यवस्था दिल्ली, चेन्नई, कोलकता, मुम्बई एवं बगलौंर के लिए भी डाक भेजने के लिए की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें