पुलिसकर्मी की स्क्रीनिंग जांचकर्ता पुलिस का जवान।
- फोटो : AMAR UJALA
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए पुलिस स्टेशन मे आने वाले हर फरियादी की स्क्रीनिंग होगी। उसके बाद वह पुलिस थाने में प्रवेश कर सकेगा। शिकायत देने से पहले उसे सैनिटाइजर से हाथ भी साफ करने होंगे इसके बाद ही फरियादी की फरियाद सुनी जाएगी व शिकायत ली जाएगी। इतना ही नहीं हर पुलिस कर्मचारी भी सैनिटाइज व टेंपरेचर जांच होने के बाद थाने में प्रवेश कर पाएगा।
डीआईजी के आदेश पर प्रक्रिया शुरू : डीआईजी के आदेश के बाद झज्जर सदर पुलिस स्टेशन में टेंपरेचर व सेनीटाइज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सदर पुलिस थाने में स्क्रीनिंग के लिए मशीन मंगवा ली गई है। हर फरियादी किस स्क्रीनिंग करने के बाद ही उसे थाने में जाने दिया जा रहा है। वर्जन सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि सदर पुलिस थाने में स्क्रीनिंग के लिए मशीन मंगा ली गई है । पुलिस कर्मचारियों व हर फरियादी की स्क्रीनिंग की जा रही है।