एनसीवेब की चौथी कट ऑफ जारी
नई दिल्ली,
दिल्ली विश्वविद्यालय केनॉन कॉलिजिऐट वूमेन एजुकेशन बोर्ड(एनसीवेब) ने स्नातक पाठ्यक्रमों बीकॉम व बीए प्रोग्राम केलिए मंगलवार को चौथी कट ऑफ जारी कर दी। तीसरी की कट ऑफ की तरह इस कट ऑफ में छात्रों के बीए प्रोग्राम व बीकॉम में दाखिले के अवसर बरकरार हैं। सिर्फ दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज में सामान्य श्रेणी के लिए बीकॉम में दाखिले बंद हो गए हैं। जबकि बीए प्रोग्राम के राजनीति विज्ञान-इकोनॉमिक्स कॉम्बिनेशन केलिए दीन दयाल उपाध्याय, मैत्रेयी, श्यामाप्रसाद मुखर्जी, हंसराज, मिरांडा में दाखिले नहीं होंगे।
डीयू के मिरांडा हाउस में सामान्य श्रेणी के लिए बीकॉम की सर्वाधिक कट ऑफ 85.5 फीसदी जारी की गई है। इस सेंटर पर तीसरी कट ऑफ के मुकाबले में 0.50 फीसदी की गिरावट की गई है। हंसराज कॉलेज तीसरी कट ऑफ की तरह चौथी कट ऑफ में सामान्य श्रेणी के लिए बीकॉम में 85 फीसदी पर ही दाखिला लेगा। जीसस एंड मैरी में 79, श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स में 77 फीसदी राजधानी, विवेकानंद में 76, श्यामाप्रसाद मुखर्जी कॉलेज, कालिंदी में 75 फीसदी पर दाखिला लिया जा सकता है।
इस कोर्स में सामान्य श्रेणी की सबसे कम कट ऑफ भगिनी निवेदिता कॉलेज में 62 फीसदी है। जबकि अदिति कॉलेज में 63 फीसदी।
बीए प्रोग्राम के इको-राजनीति विज्ञान केकॉम्बिनेशन की बात करें तो सामान्य श्रेणी के लिए हंसराज, मैत्रेयी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज में दाखिले बंद हो गए हैं। जबकि इस कोर्स के लिए जीसस एंड मैरी कॉलेज ने सर्वाधिक 77.5 फीसदी कट ऑफ जारी की है। भारती व राजधानी में 76.5 फीसदी पर दाखिला हो जाएगा। एसटी श्रेणी का दाखिला इस कोर्स में कॉलेज सेंटर के मुताबिक 40 फीसदी से 58 फीसदी पर हो जाएगा। जबकि बीए प्रोग्राम के इतिहास-राजनीति विज्ञान कॉम्बिनेशन केलिए डीडीयू, मैत्रेयी, मातासंदुरी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, हंसराज व मिरांडा हाउस में दाखिले बंद है। राजधानी में सर्वाधिक 77.75 फीसदी व भारती में 76 फीसदी पर दाखिला हो जाएगा।
---
रश्मि शर्मा