फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी बंद रहेगी या खुली:संशय बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी बंद रहेगी या खुली:संशय बरकरार -अतिआवश्यक वस्तु में शुमार होने की वजह से व्यापारी मंडी खुली रखने के मूड में नई दिल्ली। भारत बंद का असर मूलभूत आवश्यकताओं की वस्तुओं पर देखने को मिल सकता है। किसानों की बंद की अपील पर दिल्ली की बड़ी मंडिया बंद रखने की अपील की गई है। ऐसे में खुदरा बाजार में भी सब्जियों की आवक कम रहेंगी। सब्जियों की आवक थोक मंडी से नहीं होने की वजह से खुदरा बाजार में सब्जियों के भाव भी बढऩे की उम्मीद है। हालांकि मंडी के कई एसोसिसशन बंद के नाम पर दो फाड़ भी है। लिहाजा पूरी तरह से मंडी बंद रहने की उम्मीद नहीं है। बंद का मिला-जुला असर देखने को मिल सकता है। संशय बरकरार है। आजादपुर मंडी के चेयरमैन आदिल अहमद खान ने बताया कि किसानों के भारत बंद के समर्थन में दिल्ली की सभी मंडिया बंद रहेंगी। दिल्ली की सभी मंडियों ने निर्णय लिया है कि व्यापार बंद रखा जाए। आजादपुर मंडी के सभी गेटों पर व्यापारियों ने भारत बंद का बैनर भी लगाया है। मंडी के सभी एसोसिएसशन ने किसानों के समर्थन में बंद का निर्णय लिया है। निश्चित तौर पर यह ऐतिहासिक निर्णय है। किसान ही नहीं रहेगा तो फिर मंडी में व्यापार भी नहीं रहेगा। किसानों का मान बढ़ाने के लिए मंडी को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। उधर, आजादपुर मंडी के निर्वाचित सदस्य अनिल कुमार मल्होत्रा ने कहा है कि सभी मंडिया खुली रहेंगी। आजादपुर मंडी, केशोपुर चौधरी चेतराम मंडी, ओखला मंडी, गांजीपुर मंडी स्थित सब्जियों व फल की मंडी खुली रहेंगी। सभी मंडी में किसानों का ही माल बिकने के लिए आता है। किसान हमारे अन्नदाता है और उसके माल को उचित दाम मिले यह हमारा संकल्प है। इसके लिए मंडी खुली रहेंगी। मंडी बंद करने वाले किसान विरोधी है। आजादपुर मंडी के शिमला एपल संघ ने बंद में हिस्सा लेने का ऐलान किया है तो गाजीपुर सब्जी मंडी के प्रधान सुरेंद्र गोस्वामी ने बताया कि मंडी का बंद रखने का निर्णय लिया गया है। हालांकि स्वेच्छा से व्यापारी अपनी मंडी को खोल सकते है। केशवपुरमंडी के अजय चौधरी ने बताया कि प्रशासन की तरफ से बंद रखने की किसी तरह की अपील नहीं है। सरकारी बंद भी नहीं है। दुध और सब्जियां अति आवश्यक चीजों में है, ऐसे में मंडी को बंद करने का कोई औचित्य नहीं है। दिली सरकार और आजादपुर मंडी प्रशासन की तरफ से भी किसी तरह के दिशा-निर्देश नहीं है। ऐसे में अभी तक मंडी बंद करने का किसी तरह का निर्णय नहीं लिया गया है। ------- (नवनीत शरण)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें