अंबाला। करोना वायरस के खिलाफ सही मायने में जंग लड़ रहे देश के सच्चे सिपाही सफाई कर्मचारी जो अपने परिवार की चिंता न करते हुए दिन रात देश की सेवा कर रहे हैं, उन्हें दिल से सलाम। ऐसे कर्मचारियों को सोमवार वार्ड 13 में सम्मानित किया गया। समाजसेवी रवि बब्याल ने बताया कि लॉक डाउन के दौरान पुलिस, स्वास्थ्य व नगर परिषद कर्मचारी पूरी निष्ठा व ईमानदारी से ड्यूटी कर रहे हैं। ऐसे कर्मचारी जिनकी वजह से आमजन कोरोना बीमारी से दूर हैं ऐसे कर्मचारियों का सम्मानित करना समाज के लिए एक मिसाल है। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 13 में पिछले 10 दिन से लगातार सफाई व दवाई का छिड़काव करने वाले कर्मचारियों का फूल माला डालकर स्वागत किया गया। सभी को जेजेपी हलका अध्यक्ष रवि बब्याल और भाजपा जिला उपाध्यक्ष व खादी बोर्ड मेंबर मदनलाल शर्मा द्वारा उपहार देकर सम्मानित किया गया। मौके अवसर पर विशाल शर्मा, कुणाल टंडन, संजय सिसोदिया, अशोक कश्यप, हिमांशु बंसल, विकास शर्मा, राहुल प्रजापत आदि मौजूद रहे।