फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंदों को अब गर्म खाना खिलाएगी मोक्ष सेवा समिति

विज्ञापन
मोक्ष सेवा समिति बहादुरगढ़ के ऑफिस में लगी मशीन में गर्म करने के लिए रखी रोटियां। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
वर्षों से विभिन्न तरह से जरूरतमंदों की सेवा कर रही मोक्ष सेवा समिति कोरोना संक्रमण के खतरे की वजह से बेरोजगारी की मार झेल रहे लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के अभियान में अनवरत लगी है। अब समिति ने ऐसे लोगों को गर्म भोजन खिलाना शुरू कर दिया है। मोक्ष समिति पिछले 16 दिन से बहादुरगढ़ में जरूरतमंदों को राशन और तैयार भोजन उपलब्ध सेवा उपलब्ध करवा रही है। सुरेंद्र चुघ ने बताया कि समिति के कार्यकर्ताओं का प्रयास है कि कोई भूखा न रहे। संस्था द्वारा संचालित रोटी बैंक द्वारा प्रतिदिन 1500 से ज्यादा लोगों को खाना उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस सेवा को अधिक अच्छी बनाने के लिए एक और सुविधा की व्यवस्था की गई है। संस्था का रोटी बैंक अब सभी लोगों को गरम खाना उपलब्ध करवाएगा। इसके लिए रोटी गरम रखने की मशीन खरीदी गई है। इस मशीन में गर्म करने के लिए लगभग 1200 रोटियां एक साथ रखी जा सकती है। चुघ ने कहा कि सभी लोगों को गरम खाना उपलब्ध कराने का उद्देश्य अब पूरा हो जाएगा। आशा है कि आगे भी संस्था के उद्देश्यों का ऐसे ही विस्तार होगा और सभी लोगों तक हर संभव मदद पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें