फोटो: मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व हवन यज्ञ में भाग लेते मुख्य अतिथि समिति के सदस्य।
- फोटो : Amar Ujala
श्री बाँके बिहारीलाल मंदिर में 108 कलश के साथ शोभायात्रा व नगर भ्रमण कर शिव परिवार की हुई प्राणप्रतिष्ठा।
संवाद न्यूज़ एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। शहर के वार्ड नंबर दो स्थित सुभाष कलोनी में स्थित श्री बाँके बिहारीलाल मंदिर में शुक्रवार को एक भव्य शोभा यात्रा श्री दुर्गा देवी मंदिर गढ़ अंदर से श्री बाँके बिहारीलाल मंदिर तक निकाली गई। जिसमें 108 महिलाओं ने कलश लेकर शहर बैंड बाजों की धुन पर थिरकते हुए मंदिर परिसर तक पहुंची। शहर के मुख्य चौक चौराहों से शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली मूर्तियों को नगर भ्रमण कराया गया। जिसमें शहर के हजारों की संख्या में धार्मिक लोगों व महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। जिसमें महिलाएं व भक्त प्रेमी लोगों के पैर डीजे की धुनों पर थिरकने पर मजबूर हो गए। शहर के लोगो ने इस भव्य शोभा यात्रा में भाग लेने वाली महिलाओं को जगह-जगह शीतल जल का प्रबंध समाजसेवी द्वारा कराया गया। जल व खाने की व्यवस्था कर धर्म लाभ कमाया ।
इस कार्यकम के मुख्याथिति के तोर पर मनीष जैन पार्षद ने इस शोभायात्रा यात्रा में भाग लेने वाले सभी धर्मप्रेमियो का भव्य स्वागत किया व हवन होने के पश्चात् भगवान शिव व उनके परिवार को सहित बेदी में प्रतिष्ठ किया गया । इस अवसर पर वार्ड नबर दो सुभाष कॉलोनी के सभी लोगो व मंदिर सीमिति के सभी गणमान्य लोगो ने मुख्याथिति मनीष जैन का फूलमाला पहना कर भव्य स्वागत किया तथा वशिष्ठ अथिति के रूप में शिरकत करने वाले अशोक गोयल, मंडल अध्यक्ष रमेश आर्य, नपा विस्तारक राजेश द्वारीका, हितेश, मुकेश शर्मा, लोकेश सैनी , सीताराम प्रजापति, रोहतास प्रजापति , मोनू
शाहू,सोनू,विजेंद्र सिंह, दीपक,दिनेश, रिंकू सैनी, विजय प्रधान सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
फोटो: मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व हवन यज्ञ में भाग लेते मुख्य अतिथि समिति के सदस्य।