फोटो: आम आदमी पार्टी के साउथ जोन के प्रवक्ता शराफत हुसैन।
- फोटो : Amar Ujala
भाजपा का विकल्प आम आदमी पार्टी : शराफत हुसैन
पंजाब में आप की ऐतिहासिक जीत को लेकर शनिवार को विजय जुलूस निकाला जाएगा ।
संवाद न्यूज़ एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। पंजाब में आप आप की झाड़ू चली कांग्रेस का पूरी तरह सूपड़ा साफ हो गया। उक्त बातें आम आदमी पार्टी साउथ जोन के प्रवक्ता शराफत हुसैन ने कहीं। उन्होंने कहा कि शनिवार को शहर के अंबेडकर चौक से राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता की अगुवाई में पंजाब में पार्टी की ऐतिहासिक जीत को लेकर विजय जुलूस का आयोजन किया जा रहा है। जिसे पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित पदाधिकारियों का भी मनोबल मेवात इलाके में बढ़ेगा।
साउथ जोन के प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के शासन से जनता पुरी तरह त्रस्त है। हरियाणा की जनता भी बदलाव चाहती है लेकिन कोई विकल्प नहीं होने के चलते कांग्रेस की और लोग रुख कर लेते हैं लेकिन पंजाब में आपकी ऐतिहासिक जीत ने यह साबित कर दिया है। भाजपा का विकल्प केवल आम आदमी पार्टी है । जनता की आवाज को जमीनी स्तर से उठाने के साथ-साथ उस पर कार्य करना केवल आम आदमी पार्टी के ही बस की बात है। आम आदमी पार्टी हर वर्क का पूरा साथ लेकर काम करती है । आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पद चिन्हों पर चलते हुए पार्टी ने पंजाब में वह मुकाम हासिल कर लिया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में हरियाणा में पूरी ताकत के साथ विधानसभा का चुनाव लड़ेगी । इसके अलावा निकाय चुनावों भी पार्टी अपने सिंबल पर लड़ने जा रही है ।
फोटो: आम आदमी पार्टी के साउथ जोन के प्रवक्ता शराफत हुसैन।