फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तावडू के सोहना पर एक दुकान से सामान चोरी। पुलिस कार्रवाई में जुटी।

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। शहर के सोहना रोड पर स्थित एक कार शृंगार की दुकान से सामान चोरी हो गया । चोरी की यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर शहर थाना पुलिस जांच में जुटी है। समीम निवासी पटेलनगर, वार्ड न. 9, तावडू ने बताया कि उन्होंने सोहना रोड पर समीम कार श्रृंगार के नाम से दुकान खोली हुई है। 19- 20 जनवरी की रात तीन बदमाशों ने उनकी दुकान का शटर तोड़कर सामान चोरी कर लिया। समीम के मुताबिक दुकान से तीन एंड्राईड सिस्टम, एक बैस टयूब, एक इंडक्सर हीटर, एक जे.बी.एल. का डब्बा एच.डी.एफ.सी. बैंक की स्वाईप मशीन, एक 24 इंच एल.ई.डी. सहित आदि सामान को बदमाश चोरी कर ले गए। जिनकी कीमत लगभग 50-60 हजार रूपये थी। वह अगले दिन सुबह दुकान पर पहुंचे तो उन्हें घटना के बारे में पता चला। वहीं उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो उसमें तीन युवक दुकान से सामान चुराते हुए साफ नजर आ रहे हैं।उन्होंने अपने स्तर पर भी इसकी छानबीन करने की कोशिश की ,लेकिन कोई सुराग नहीं मिला तो वहीं शुक्रवार को उन्होंने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।सारी घटना दुकान में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें