फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में अब तक 10 लाख 19 हजार 120 को लगा कोरोना टीका: उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह

विज्ञापन
फ़ोटो नूंह ज़िला उपायुक्त शक्ति सिंह - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कोरोनावायरस रोधी वैक्सीनेशन डोज लेकर ही बचा जा सकता है कोरोना की तीसरी लहर से : कैप्टन शक्ति सिंह - जिला में अब तक लगाई जा चुकी हैं वैक्सीन की 10 लाख 19 हजार 120 डोज़ : उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह - 680 लोगों को लगी कोरोनावायरस वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज - अधिक तेजी से फैलता है कोरोनावायरस का नया वेरिएंट ओमीक्रोन : उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह - ओमीक्रोन संक्रमण से बचने के लिए रहना होगा सजग फ़ोटो नूंह ज़िला उपायुक्त शक्ति सिंह संवाद न्यूज एजेंसी नूंह/पुन्हाना: जिला उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि कोरोनावायरस रोधी वैक्सीनेशन डोज लेकर ही कोरोना की तीसरी लहर से बचा जा सकता है । नूह जिला ने कोविड रोधी वैक्सीन 10 लाख 19 हजार 120 का आंकड़ा हासिल कर लिया है। जिला में 15 से 17 वर्ष तक के 25 हजार 52 किशोरों को वैक्सीन लगाई गईं है। अब तक कुल 680 लोगों को कोरोनावायरस वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज दी जा चुकी है। उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि कोरोनावायरस के नए वेरिएंट ओमी क्रोन से बचाव के लिए हमें सजग रहना होगा। इस वैरिएंट का संक्रमण डेल्टा वैरिएंट की अपेक्षा तीन से चार गुणा तेजी से फैलता है, इसलिए सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिला में कोविड रोधी टीका की प्रथम डोज के बाद दूसरी डोज के लिए भी नागरिक आगे आये ताकि दूसरी डोज लगने के बाद बूस्टर डोज पर विचार-विमर्श किया जा सके। उन्होंने कहा कि दवा से अच्छा परहेज है और कोविड-19 से बचाव के लिए सही तरीके से मास्क लगाने, सामाजिक दूरी का पालन व साफ-सफाई का विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने जिलावासियों का आह्वाहन किया है कि वे कोविड रोधी टीकाकरण के लिए भी स्वेच्छा से आगे आये ताकि सभी सुरक्षित रह सके। कोविड-19 के नए वैरिएंट ऑमीक्रॉन तेज गति से फैलता है। इसलिए सभी सतर्क रहे व कोविड उचित व्यवहार का पालन करें। जिलावासियों को ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है। हर पात्र व्यक्ति वैक्सीनेशन की दोनों डोज लगवाये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें