प्रेमिका के रिश्ता तय होने से गुस्साए प्रेमी ने वर पक्ष के घर में जबरन घुस कर की मारपीट।
केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। उपमंडल के गांव मोहम्मदपुर अहिर में प्रेमिका का रिश्ता तय होने से गुस्साए प्रेमी द्वारा अपने साथियों के साथ वर पक्ष के घर में जबरन घुस कर मारपीट करने व धमकी देने का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने आरोपी प्रेमी और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
मोहम्मदपुर दोपर ढाणी निवासी विक्रम ने बताया कि उन्होंने दीनापुर जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश में अपने पुत्र का रिश्ता तय किया हुआ था। आरोप है कि 16 जनवरी 8:00 बजे के करीब एक व्यक्ति गालियां देते हुए जबरन उनके घर में घुस आया, जो अपना नाम दीपू भारद्वाज बता रहा था। जिसने धमकी दी कि यदि अपने लड़के की शादी दीनापुर अलीगढ़ निवासी लड़की से की तो वह उनके परिवार को जान से खत्म कर देगा। इसी धमकी के साथ वह उनके साथ मारपीट करने लगा। विक्रम ने बताया कि इसकी सूचना उन्होंने लड़की पक्ष को दे दी ,साथ ही पुलिस को भी सूचना देकर मौके पर बुला लिया।
मोहम्मदपुर पुलिस चौकी इंचार्ज भगवत शर्मा ने बताया कि आरोपी दीपू भारद्वाज अपने साथियों के साथ एक कार में सवार होकर आया था