गणपति धाम पार्क बहादुरगढ़ में हनुमान जयंती पर प्रार्थना करते शैल्टर होम में ठहरे लोग।
- फोटो : AMAR UJALA
गणपति धाम में सरकार द्वारा बनाए गए शैल्टर होम मैं ठहरे 100 लोगों ने हनुमान जयंती के अवसर पर हनुमान चालीसा का पाठ एवं संकीर्तन कर कोरोना महामारी से लड़ने की ताकत देने की प्रार्थना की। गणपति धाम में रह रहे लोगों को हर प्रकार की सुविधाएं उनके आवास पर ही उपलब्ध कराई जा रही हैं।
भोजन जलपान के साथ दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी सूर्या रोशनी मानव कल्याण दल द्वारा दी जा रही हैं। हनुमान जंयती के दिन भी दोपहर भोजन के समय सभी को मास्क दिया गया और सभी को पूरे समय मास्क लगाए रहने के लिए कहा गया। साथ ही सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने को कहा गया। सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए पुजारी भुवन मोहन ने दुर्गा स्तुति एवं हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ करवाया। कोरोना रूपी महामारी को जड़ से खत्म करने के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई। सूर्या फाउंडेशन के शत्रुहन लाल कश्यप ने भजन प्रस्तुत किया। संस्था के कार्यकर्ताओं ने उन्हें सुरक्षा की छोटी-छोटी बातें याद दिलाई। नाक व मुंह पर हमेशा मास्क लगाने, बार-बार हाथ धोने, सोशल डिस्टेंस का पालन करने, छींकते व खांसते समय मुंह पर रुमाल लगाने और स्वयं की साफ सफाई के साथ अपने आवास की साफ सफाई का ध्यान रखने को कहा। इस व्यवस्था में विशेष रुप से संजीव श्रीवास्तव, महानारायण, रवि, महेंद्र, संतोष, जोगा, श्याम घरोटे, संदीप, चंद्रशेखर, अरुण, गौरव, मोहन, धर्मेंद्र, अशोक, संजय सुनील बंसल, विनायक शत्रुहन लाल कश्यप आदि का भोजन वितरण व्यवस्था में विशेष सहयोग रहता है।