आदर्श रेलवे स्टेशन महेंद्रगढ़ के स्विच रूम में लगी आग
- फोटो : Amar Ujala
संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। शहर के आदर्श रेलवे स्टेशन के स्विच रूम में मंगलवार रात करीब एक बजे अचानक आग लगने से स्टेशन पर हड़कंप मच गया। रेलवे कर्मचारियों आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रेलवे कर्मचारियों ने आरपीएफ को सूचना देने के बाद आरपीएफ कर्मचारी भी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुट गए। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पाने से बड़ा हादसा टल गया। रेलवे स्टेशन के अधिकारियों की मानें तो आग शॉर्ट-सर्किट के कारण लगी है। आग की सूचना स्टेशन मास्टर ने आरपीएफ व जीआरपी पुलिस के जवानों को दी। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से रेलवे स्टेशन की बिजली भी दो-तीन घंटे गुल रही। आग लगने की सूचना के बाद सादलपुर से तकनीकि विभाग के कर्मचारियों ने पहुंचकर बिजली आपूर्ति को चार घंटे बाद सुचारू कर दिया।
स्टेशन अधीक्षक अशोक यादव व आरपीएफ के एएसआई अजनेश यादव ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के
कारण स्वीच में आग लग गई थी। मुख्य स्विच को बंद कर कर्मचारियों ने शीघ्र ही काबू पा लिया, जिसके कारण कोई अनहोनी नहीं हुई। महज दो-तीन घंटे लाइट बाधित रही लेकिन तकनीकि शाखा द्वारा शीघ्रता से इसे सुचारू रूप से बहाल कर दिया गया।