फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को गोली मारने वाले आरोपी से रिमांड के दौरान दो बाइक व दो पिस्टल बरामद

विज्ञापन
युवती को गोली मारने व युवक को अवैध हथियार उपलब्ध कराने के आरोपी पुलिस गिरफ्त में - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी महेंद्रगढ़। युवती को गोली मारने के आरोपी से पुलिस ने रिमांड के बाद वारदात में प्रयोग एक अवैध देशी पिस्टल व एक लाइसेंसी पिस्टल तथा दो बाइक बरामद की है। इसके अलावा आरोपी को देशी पिस्टल उपलब्ध कराने वाले आरोपी जसबीर को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस द्वारा सबसे पहले टाइसन के साले धर्म सिंह को काबू किया था। इसके बाद मुख्य आरोपी अरविंद उर्फ टायसन तथा अब अवैध हथियार उपलब्ध कराने के आरोपी में जसबीर को काबू किया गया है। आरोपी ने बताया कि बुलंदशहर के गांव के रहने वाले युवक से अवैध हथियार लाया था। वहीं अरविंद उर्फ टायसन ने अपने चाचा की लाइसेंसी पिस्टल से युवती पर फायर किया था। अरविंद की पीड़िता के साथ दोस्ती थी, लेकिन किसी कारणवश उनकी बातचीत बंद हो गई थी। जिसके चलते युवती से रंजिश रखते हुए वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी को शुक्रवार न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि शहर थाना महेंद्रगढ़ में 15 फरवरी को गोली लगने से घायल राजस्थान प्रदेश की युवती ने पुलिस को अरविंद उर्फ टायसन के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था। अरविंद को पुलिस ने तीन दिन पूर्व ही काबू किया है। आरोपी एक मोटरसाइकिल से नजफगढ़ से झज्जर आया तथा झज्जर से दूसरी बाइक द्वारा महेंद्रगढ़ आकर शहर की माजरा चुंगी के नजदीक स्थित हनुमान मंदिर के पास वारदात को अंजाम दिया था। शहर थाना पुलिस व स्पेशल स्टाफ की टीम द्वारा आरोपी अरविंद को भगाने वाले टाइसन के साले धर्मसिंह निवासी पटौदी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें