फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री इंद्रजीत राव ने कनीना में किया उपमंडल स्तरीय प्रशासनिक भवन का शुभारंभ

विज्ञापन
मंडल स्तरीय प्रशासनिक भवन का शुभारंभ करते केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
महेंद्रगढ़/कनीना। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने शनिवार को कनीना में बनने वाले उपमंडल स्तरीय प्रशासनिक भवन के निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। 6.4 एकड़ भूमि पर बनने वाले इस भवन का हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने मार्च 2019 में शिलान्यास किया था। 14 दिसंबर 2023 तक इसका निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। समारोह में नागरिकों को बधाई देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में दक्षिणी हरियाणा में विकास के नए द्वार खुले हैं। यह भवन लोगों की सहूलियत के हिसाब से शहर के अंदर बनेगा ताकि नागरिकों को एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं मिलें। इस काम को भाईचारा के तौर पर आगे बढ़ाना है। इसमें किसी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद पहले के मुकाबले अब लगभग 4 गुना अधिक राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण हो रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण की गति अब अमेरिका जैसे विकसित देशों से भी अधिक है। उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति कनीना से शुरू हुई थी। ऐसे में इस क्षेत्र के लिए उनका विशेष लगाव रहा है। कनीना नगर पालिका के लिए वे खुद विधायक सीताराम यादव को साथ लेकर मुख्यमंत्री से मिलकर बजट का प्रबंध करवाएंगे ताकि कनीना शहर में जल्द से जल्द विकास कार्य शुरू हो। ---------- - रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ से हिसार व पंजाब तक बनेगा राष्ट्रीय राजमार्गः सांसद भिवानी महेंद्रगढ़ के सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने कहा कि यहां के लोगों ने संगठित होकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनवाई। उसके बाद सड़क, नहर, सुरक्षा के मामले में केंद्र तथा राज्य सरकार ने अभूतपूर्व विकास करवाए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी को आगे बढ़ाते हुए मुंबई तक बनाया जाएगा। इसके लिए कोटपूतली, अलवर की जमीन का पैसा भी दे दिया गया है। इसके अलावा रेवाड़ी से हिसार होते हुए पंजाब तक एक नया राष्ट्रीय राजमार्ग बनाया जाएगा जिसकी मंजूरी मिल चुकी है। ----------- - पिछली सरकारों ने महज घोषणाएं ही कीः प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि यह प्रशासनिक भवन लोगों की वर्षों पुरानी मांग थी। कनेक्टिविटी के हिसाब से लोगों की मांग शहर के अंदर ही प्रशासनिक भवन बनाने की थी। कनीना वासियों के लिए बहुत ही शुभ घड़ी है कि आज इस कार्य का विधिवत रूप से शुभारंभ हुआ है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार लोगों के हित में काम करने के लिए कटिबद्ध है। अटेली के विधायक सीताराम यादव ने कहा कि पिछली सरकारों ने इस भवन की केवल घोषणा ही की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें