फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस में एसआई लगवाने के नाम पर की गई 22.50 लाख की धोखाधड़ी का चौथा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा पुलिस में एसआई पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर की गई 22.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में शामिल एक ओर आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है जिनसे 14 लाख रुपये बरामद किए जा चुके हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान धोलाराम उर्फ धोलिया के रूप में हुई है तथा इसे कोसली क्षेत्र से काबू किया गया। बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर पर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि गांव बचीनी निवासी अश्वनी कुमार ने 21 अक्तूबर को शिकायत देकर दो नामजद व अन्य पर नौकरी के नाम पर 25.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। इसके उपरांत सदर थाना महेंद्रगढ़ में मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए थे। ----------- - तीन आरोपियों को पहले ही किया जा चुका है गिरफ्तारः धोखाधड़ी के मामले में शामिल आरोपी परीक्षित निवासी नांगल हरनाथ को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया था जिससे पुलिस ने 2.50 लाख रुपये बरामद किए थे। वहीं दूसरे आरोपी रवि झांझड़िया निवासी जयपुर को गिरफ्तार कर 10 लाख रुपये बरामद किए थे। जबकि तीसरे आरोपी प्रदीप निवासी चिड़ावा जिला झुंझुनूं राजस्थान को को गिरफ्तार कर उससे 1 लाख 60 हजार रुपये बरामद किए गए थे। आरोपियों ने पीड़ित से उसके नाती को नौकरी लगवाने के नाम पर 22.50 लाख रुपये लिए थे। इसके बाद नौकरी नहीं मिलने पर पैसे वापस मांगें तो आरोपियों द्वारा पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें