फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को गोली मारने के मुख्य आरोपी का साला गिरफ्तार, आरोपी को भगाने में की थी मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। अपने जीजा के साथ शहर से सामान लेकर घर जा रही युवती को गोली मारने की वारदात में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान पटोदी निवासी धर्म सिंह के रूप में हुई है। धर्म सिंह मुख्य आरोपी अरविंद का साला है तथा वारदात के बाद अरविंद की भागने में मदद की थी। स्पेशल स्टाफ की पुलिस टीम ने रविवार को आरोपी धर्मसिंह को न्यायलय में पेश किया है। पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि गोली लगने से घायल गांव घिलोठ निवासी कल्पना ने पुलिस को एक सप्ताह पूर्व शिकायत देकर अरविंद उर्फ टाइसन पर गोली मारने का आरोप लगाया था। पीड़िता ने बताया कि पिछले कुछ दिन से अरविंद उसे लगातार उसे फोन किए जा रहा था। पीड़िता ने अपने जीजा के फोन से उसके पास कॉल कर कहा कि उसका पीछा छोड़ दे। बातचीत के दौरान अरविंद ने दोस्ती तोड़ने का अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। महेंद्रगढ़-कनीना रोड पर माजरा चुंगी के नजदीक हनुमान मंदिर के पास अरविंद उर्फ टाइसन ने उसको युवती को गोली मार दी थी जो युवती के कमर में लगी थी। इसके बाद अरविंद फरार हो गया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि धर्मसिंह मुख्य आरोपी अरविंद का साला है तथा 2 साल पहले अरविंद की शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें