फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हजार किसानों ने जमा कराए फसली नुकसान की भरपाई के लिए आवेदन फार्म

विज्ञापन
कृषि एवं किसान विभाग कार्यालय में उमड़ी किसानों की भीड़ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। ओलावृष्टि से हुए फसली नुकसान के मुआवजे के लिए सोमवार को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार को करीब दो हजार बीमित किसानों ने आवेदन फार्म जमा कराए। फार्म जमा कराने का मंगलवार को अंतिम दिन है। शुक्रवार शाम को महेंद्रगढ़ क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि से जिला के उत्तरी क्षेत्र के करीब 50 गांवों के किसानों की सरसों व गेहूं की फसलों में काफी नुकसान हो गया था। नुकसान की भरपाई के लिए 72 घंटों के अंदर-अंदर 17 बिंदुओं पर प्रारूप-1 फार्म भरकर जमा कराना अनिवार्य होने के चलते सोमवार को विभाग के कार्यालय में किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। विभाग द्वारा चार काउंटर लगाकर किसानों के फार्म लिए गए। किसानों की उमड़ी भीड़ के कारण कृषि विभाग के अधिकारियों के पसीने छूट गए। ---------- - आज अंतिम दिन, ऐप से कर सकते हैं आवेदन फसलों में ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई के लिए बीमित किसानों के लिए आवेदन करने का मंगलवार को अंतिम दिन है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि किसान क्रॉप इंस्योरेंश ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें दिए गए बिंदुओं पर सही जानकारी भर कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। किसान उसी बैंक की कापी विभाग को दें जिससे उसकी बीमा की प्रीमियम राशि काटी गई है। वहीं केसीसी धारक फार्म में वही केसीसी खाता संख्या दें जिससे बीमा की प्रीमियम राशि काटी गई है। ---------- सांख्यिकी पर्यवेक्षक पर्यवेक्षक अनिल यादव भगडाना ने बताया कि ओलावृष्टि से प्रभावित बीमित किसानों को 72 घंटे के अंदर-अंदर विभाग के टोल फ्री नंबर 18001802117 या क्रॉप इंस्योरेंश ऐप पर एंड्रायड फोन की सहायता से आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा फार्म नंबर एक भरकर विभाग के कार्यालय में भी जमा करा सकते हैं। आवेदन के लिए आज अंतिम दिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि एवं किसान विभाग के कार्यालय में ओलावृष्टि से हुए नुकसान की मुआवजा राशि के लिए आवेदन करने पहुंचे किसान - फोटो : Amar Ujala
कृषि एवं किसान विभाग के कार्यालय में ओलावृष्टि से हुए नुकसान की मुआवजा राशि के लिए आवेदन करने पहुंचे किसान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें