फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ के प्रशासनिक भवन में तैयार हो रहा है वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल

विज्ञापन
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हाल का जायजा लेते डीसी श्याम लाल पूनिया व एसडीएम दिनेश कुमार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जिला मुख्यालय के साथ बैठक करने के लिए अब उपमंडल के अधिकारियों को बार-बार चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। महेंद्रगढ़ के प्रशासनिक भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम तैयार किया जा रहा है। उपायुक्त श्याम लाल पुनिया ने मंगलवार को इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम की तैयारियों का जायजा लिया। डीसी ने पिछले दिनों एसडीएम महेंद्रगढ़ को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम स्थापित करने के निर्देश दिए थे। इस संबंध में प्रथम तल पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम तैयार करने की योजना बनाकर उसे धरातल पर उतारा जा रहा है। इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम में एक साथ 10 से 15 अधिकारियों के बैठने की व्यवस्था होगी। एसडीएम महेंद्रगढ़ दिनेश कुमार ने बताया कि एक बड़े हॉल में वीसी रूम के लिए जगह तैयार कर ली गई है। अब यहां पर बड़ी एलईडी तथा कैमरा लगाने का काम जल्द शुरू होगा। कनेक्टिविटी में किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए एनआईसी द्वारा दोहरी लाइन की व्यवस्था भी की जाएगी। यहां पर एयर कंडीशनर भी लगाया जाएगा।  उन्होंने बताया कि कई बार थोड़ी बहुत देर की बैठक के लिए भी मुख्यालय या जिला मुख्यालय पर जाना पड़ता था। यह व्यवस्था होने से उपमंडल के अधिकारियों का समय बचेगा। साथ ही सरकार का आने-जाने का खर्च भी बचेगा। ------------------- - गंदगी मिली तो होगी कार्रवाईः उपायुक्त श्याम लाल पुनिया ने मंगलवार को महेंद्रगढ़ लघु सचिवालय का औचक निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि कार्यालयों के आसपास किसी प्रकार की गंदगी नहीं होनी चाहिए। प्रतिदिन संबंधित विभाग के अधिकारी अपने कार्यालयों के आसपास जांच करें कि किसी प्रकार की गंदगी तो नहीं है। कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारियों की जिम्मेवारी बनती है की कूड़ा करकट इधर-उधर ना फेंककर डस्टबिन में ही डालें। इस मौके पर उन्होंने रिकॉर्ड रूम के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें