फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला को जल्द मिल सकता है खेल नर्सरी का तोहफा जिला खेल विभाग 2 दिन में सरकार को भेजेगा रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। खेल विभाग की योजना सिरे चढ़ी तो आगामी दो माह में जिला को खेल नर्सरियों का तोहफा मिल सकता है। जिला खेल विभाग द्वारा जिला में खेल नर्सरी स्थापित कराने के लिए सर्वे शुरू किया गया था जिसके तहत खेल विभाग की कमेटी क्षेत्र की सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं में खेल सुविधाओं की स्थिति की जांच की गई थी। इसके उपरांत विभाग द्वारा सर्वे पूरा कर निजी एवं सरकारी शिक्षण संस्थाओं से नर्सरी शुरू कराने के लिए आवेदन मांगे थे। जिला में 250 सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं ने नर्सरी शुरू कराने के लिए आवेदन दिए हैं। ------------ - यह है खेल विभाग की योजनाः जिला खेल विभाग की योजना के अनुसार एक नर्सरी शुरू करने के लिए खेल मैदान, सुविधाओं सहित खिलाड़ियों का ट्रॉयल लेकर नर्सरी में 25 खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा। नर्सरी में शामिल इन खिलाड़ियों को खेल विभाग खाने से लेकर अभ्यास तक अन्य प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। ------------ - दो दिनों में खेल विभाग के उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी रिपोर्टः जिला खेल विभाग की निरीक्षण कमेटी में शामिल कुश्ती कोच नरेंद्र सिंह, जुड्डो कोच विवेक कुमार, तिरंदाजी कोच विनय कुमार की टीम द्वारा जिला खेल अधिकारी परसराम की देखरेख में जिलाभर के संस्थानों में सर्वे कर आवेदन मांगें थे। 250 सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों ने आवेदन किए। इसके उपरांत निरीक्षण में शिक्षण संस्थाओं में उपलब्ध अंतरराष्ट्रीय स्त्तर की सुविधाओं के लिए ए ग्रेड, राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाओं के लिए बी ग्रेड, राज्य स्तरीय सुविधाओं के लिए सी ग्रेड तथा जिला एवं खंड स्तरीय खेल सुविधाओं के लिए संस्थानों को डी ग्रेड दिया गया था। ----------- - यह मिलेगा लाभः जिला खेल विभाग द्वारा दो दिनों में सर्वे रिपोर्ट राज्य खेल विभाग को भेजी जाएगी। इसके बाद राज्य खेल विभाग द्वारा संस्थाओं में उपलब्ध सुविधाओं एवं खिलाड़ियों की संख्या के आधार पर जिला में खेल नर्सरी शुरू कराने की योजना तैयार की जाएगी। इसके लिए उपलब्ध खेल सुविधाओं के अनुसार ही नर्सरियों की संख्या तय की जाएगी। ---------- खेल विभाग के उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार जिला में खेल नर्सरियां शुरू करने के लिए कमेटी द्वारा निरीक्षण कार्य पूरा किया जा चुका है। अब दो दिनों में यह रिपोर्ट विभाग के उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। इसके बाद प्रदेश सरकार एवं खेल विभाग द्वारा जिला में कितनी नर्सरी खोलने की स्वीकृति मिलती है आदेशानुसार शुरू करा दी जाएंगी --- जिला खेल अधिकारी, परसराम ----------- हरियाणा सरकार द्वारा खेलों को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए बनाई गई यह योजना का असर शीघ्र ही देखने को मिलेगा। विभाग द्वारा जिला में विभिन्न खेलों में 250 खेल नर्सरियों के आवेदन पर पादर्शिता के साथ कार्य किया जा रहा है। चयनित संस्थाओं में दी जाने वाली खेल नर्सरियां, अपना प्रभावी रंग दिखाएगी। - राज्य नोडल अधिकारी खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग, अनिल कौशिक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें