फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआ खेलते तो काबू तीन हुए फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। पुलिस ने सूचना के आधार पर गांव चेलावास के एक ट्यूबवेल पर जुआ खेलते दो लोगों को काबू कर लिया जबकि तीन आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो गए। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मनबीर उर्फ मन्नू व सत्यवान के रूप में हुई है। जबकि सतपाल, भुंडा व छलिया अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 2330 रुपए, ताश के पत्ते, एक ताश की डिब्बी बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि कनीना पुलिस को सूचना मिली थी कि चेलावास निवासी सत्यवान के ट्यूबवेल पर कुछ लोग जुआ खेल रहे है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो सत्यवान, मन्नू, सतपाल, भुंडा व छलिया को जुआ खेलते हुए पाए गए। पुलिस को देखकर तीन लोग तो मौके से फरार हो गए। वहीं दो लोगों को पुलिस ने मौके से काबू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें