फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल संस्कृति स्कूल में आज मनाया जाएगा उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह

विज्ञापन
मार्च पास्ट की सलामी की रिहर्सल करते एनसीसी बटालियन के कैडेट्स - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल महेंद्रगढ़ में किया जाएगा। बतौर मुख्यातिथि एसडीएम दिनेश सुबह 10 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। समारोह को मनाने के लिए सभी प्रकार की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। प्राचार्य पवन कुमार भारद्वाज ने बताया कि 26 जनवरी को 10 बजे मुख्यातिथि एसडीएम दिनेश राष्ट्रीय ध्वजारोहण के बाद 10.05 बजे मार्चपास्ट में हिस्सा लेने वाली पुलिस बल, एनसीसी सीनियर की टुकडियों का निरीक्षण करते हुए परेड की सलामी लेंगे। इसके बाद 10.10 बजे मुख्यातिथि का भाषण होगा। 10.20 बजे मार्चपास्ट का प्रदर्शन होगा। 10.30 बजे राष्ट्रीय गान के साथ समारोह का समापन किया जाएगा। मॉडल संस्कृति स्कूल के प्राचार्य पवन कुमार भारद्वाज ने कहा कि इस बार कोविड-19 के तहत बरती जाने वाली सावधानियों को ध्यान में रखकर यह पर्व मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर की उपलब्धता रहेगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में मास्क व सोशल डिस्टैसिंग का ध्यान रखें। कोविड-19 की गाइडलाइन अनुसार इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर उप प्राचार्य नरेश कुमार गोयल, प्रवक्ता बिक्रम सिंह, वेदपाल शास्त्री, धर्मबीर पटवारी के अलावा अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें