फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से अवैध शराब सहित तीन आरोपियों को किया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़/कनीना। पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों से गुप्त सूचना के आधार पर अवैध शराब बेचते तीन आरोपियों को अवैध शराब सहित काबू किया है। पहले मामले में आरोपी गांव पालड़ी पनिहार निवासी देशराज अपने घर के आगे अवैध शराब बेच रहा था। पुलिस टीम को को देखकर भागने लगा तो आरोपी को मौके से काबू किया गया। पास रखे प्लास्टिक बैग की जांच की गई तो 11 बोतल देशी शराब बरामद हुई। आरोपी देशराज ने बताया की यह शराब राजेश उर्फ फौजी के कहने पर बेच रहा है। वहीं दूसरे मामले में गांव मेघनवास निवासी राहुल उर्फ कालिया अपने कुएं पर अवैध रूप से शराब बेच रहा था। पुलिस टीम कुएं पर पहुंची तो आरोपी मौके से भागने लगा जिसे काबू करके पूछताछ की गई। आरोपी ने अपना नाम राहुल उर्फ कालिया बताया पास रखी पॉलीथिन की जांच की गई तो 10 बोतल देशी शराब बरामद हुई। पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि तीसरे मामले में पुलिस ने सूचना के आधार पर कनीना के शिव चौक के पास से एक व्यक्ति को अवैध शराब सहित काबू किया। शिव चौक के पास आरोपी संदीप कुमार मौके से भागने का प्रयास करने लगा। आरोपी को पुलिस ने बैग सहित मौके पर ही काबू किया गया। जब आरोपी से उसका नाम पूछा गया तो उसने अपना नाम संदीप कुमार बताया। बैग की तलाशी ली गई तो उसमें देशी शराब की 9 बोतले बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें