महेंद्रगढ़ शहर थाना प्रभारी अश्वनी कुमार
- फोटो : Amar Ujala
महेंद्रगढ़। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर शहर थाना पुलिस प्रभारी अश्वनी कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना की तीसरी लहर ओमिक्रॉन को देखते हुए सभी गाइडलाइन की पालन करें। सभी दुकानदार शाम 6 बजे तक बाजार खोलने की हिदायत दी हुई है जिसका की पालन करना हम सबकी जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने शहर वासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी दुकानदार सरकार द्वारा निर्धारित समय के अनुसार ही अपने दुकान व प्रतिष्ठान खोले और पुलिस का सहयोग करें। पुलिस और पब्लिक का आपसी तालमेल से ही कोरोना की तीसरी लहर पर काबू पाया जा सकता है । उन्होंने बताया कि शहर में लोग निर्धारित स्थान पर ही अपना वाहन खड़ा करें ताकि जाम की स्थिति पैदा न हो और अतिक्रमण न करें। पुलिस जनता के सहयोग के लिए है और वह हमेशा शहरवासियों के लिए तत्पर रहेंगे। जनता से अपील है कि वह भी पुलिस का सहयोग करें आपस में बहस बाजी न करें और कोरोना नियमों का पालन करें और मास्क लगाकर ही बाजार में आए।