महेंद्रगढ़। श्री बाबा गुदड़िया गोशाला माधोगढ़ में चार दिवसीय मकर सक्रांति पर्व पर धार्मिक कार्यक्रम आज से शुरू होगा। इस चार दिवसीय कार्यक्रम के दौरान 13 जनवरी तक प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। प्रसिद्ध सांगी पंडित रामशरण शर्मा करनाल द्वारा सांग प्रस्तुत किया जाएगा। 13 जनवरी को रागनी कंपीटीशन में प्रसिद्ध कलाकार दीपा चौधर, अमित चौधरी, छम्मा तिवारी, हरीमिर्च, अन्नू मलिका, श्योराण चौधरी, रेणू यादव सहित अन्य प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भजनों के माध्यम से लोगों को गोसेवा के लिए जागरूक किया जाएगा।
गोशाला के प्रधान मुकेश झुकिया ने बताया कि गोशाला में आयोजित कार्यक्रम में 10 जनवरी को मुख्यातिथि समाजसेवी विरेंद्र डागर होंगे तथा अध्यक्षता गोसेवक नरेश शर्मा करेंगे, 11 जनवरी को मुख्यातिथि गोसेवक व समाजसेवी प्रदीप लांबा बारड़ा होंगे जबकि अध्यक्षता माधोगढ़ सरपंच मुंशीराम करेंगे, 12 जनवरी को सामाजिक, न्याय एंव अधिकारिता राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव, विशिष्ठ अतिथि पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा होंगे जबकि अध्यक्षता जेजेपी जिला प्रधान मंजू चौधरी करेंगी और 13 जनवरी को मुुख्यातिथि सांसद चौधरी धर्मबीर जबकि अध्यक्षता अग्रवाल सभा प्रधान नवीन कुमार मित्तल व अधिवक्ता ललित कुमार करेंगे। उन्होंने बताया कि 13 जनवरी को सांसद चौधरी धर्मबीर द्वारा नवनिर्मित टीनशैड का भी उद्धाटन किया जाएगा।