फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार प्रधान पद के लिए 5 प्रत्याशी मैदान में

विज्ञापन
नामांकन की जांच करते बार एसोसिएशन के पदाधिकारी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कनीना । कनीना बार एसोसिएशन ने चुनाव शेड्यूल के अनुसार वीरवार को नामांकनों की जांच की गई। जिसमें सभी नामांकनों को सही पाया गया। बार के इस चुुनाव में अब केवल प्रधान, उपप्रधान पद के लिए ही चुनाव होंगे। अन्य पदों पर सर्वसम्मति से चयन हो गया है।    चुनाव अधिकारी अधिवक्ता रामकुमार करीरा व सह चुनाव अधिकारी राकेश मानपुरा ने बताया कि 17 सितंबर को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक नामांकन फार्मो की जांच की गई । अब नामांकन वापसी की प्रक्रिया रहेगी। एक अक्तूबर को मतदान होगा। बार एसोसिएशन कनीना में करीब 105 मतदाता हैं। प्रधान, उप प्रधान, सचिव, सह सचिव व कोषाध्यक्ष के पदों के लिए नामांकन मांगे गए थे। इनमें प्रधान पद के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। जिनमें अधिवक्ता संदीप सिंह, जयवीर यादव, दीपक चौधरी, सुनील रामबास, वेद प्रकाश गुज्जर, उप-प्रधान मीनाक्षी यादव व बीरेंद्र दीक्षित के बीच मुकाबला होगा। सचिव के लिए एक ही नामांकन मिलने पर मंजीत कोटिया निर्विरोध चुने गए । सह सचिव पद पर सुनील राव ककराला निर्विरोध चुने गए। कोषाध्यक्ष के पद पर रघुराज मानपुरा निर्विरोध निर्वाचित हुए है।  इस दौरान निवर्तमान प्रधान हरीश गाहड़ा, सचिव पवन गोमला, चुनावअधिकारी रामकुमार करीरा व सह अधिकारी राकेश मानपुरा,ओपी रामबास, धर्मेंद्र रोहिल्ला, सतीश करीरा, राजेंद्र करीरा,मनोज शर्मा मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें