फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी स्टेट हाईवे पर सावधानी नहीं बरती तो जा सकते हैं अस्पताल

विज्ञापन
कनीना रेवाड़ी स्टेट हाईवे - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कनीना । कनीना से रेवाड़ी जाने के लिए स्टेट हाईवे है। इस स्टेट हाईवे पर अगर आपको जाना हो तो वाहन को फर्राटा न भरें। वाहन चलाते समय स्पीड को बेहद धीमा रखें। लगातार सावधान रहने की जरूरत भी है। अगर आपने थोड़ी भी लापरवाही तो आपका अस्पताल पहुंचना तय है।      कनीना से रेवाड़ी टी प्वाइंट से कुछ ही दूरी पर करीरा गांव के मोड़ के समीप व बूस्टिंग स्टेशन के पास बनी गड्ढे में तब्दील सड़क से हादसे का अंदेशा बना रहता है। जिस गड्ढे को पार करना खतरे से खाली नही है। जहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बुरी तरह से गड्ढे में तब्दील अति व्यस्त मार्ग का यह हिस्सा दुर्घटना को दावत दे रही है। कनीना से रेवाड़ी जाने के यही मार्ग है जिसको लाईफ लाईन मार्ग भी कहा जाता है । इस मार्ग से रोजाना करीब 40 हजार वाहन गुजरते हैं। सतनाली, महेंद्रगढ़, कनीना, अटेली के लोगों को रेवाड़ी जाने के लिए यही प्रमुख रोड है। एक्सीडेंट या बड़ी दुर्घटना होने पर भी रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली पहुंचने के लिए इसी रोडका उपयोग होता है। इस सड़क पर तेज रफ्तार से चलने वाले वाहन या कई बार बाइक सवार वहां दुर्घटना के भी शिकार हो जाते है। जहां कई बाइक सवार जख्मी भी हो गए है।किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। बारिश के बाद तो हाइवे बुरी तरह से जर्जर हो गया है। बलराज सिंह, महेंद्र सिंह, सत्तू, रामेश्वर, पार्षद दिलीप, ठेकेदार सुरेश, विजय कुमार, जितेंद्र भडफ़, पंकज, महेश कुमार करीरा, कुलदीप कनीना, विजेंद्र सिंह वार्ड नंबर 4, कृष्ण कुमार वार्ड नंबर 2, राहुल जांगिड़, शशिकांत कनीना, राजू हलवाई आदि ने बताया कि आदि लोगों ने बताया कि यहां कई बार बाइक चालक गिर चुके हैं। मार्ग बिल्कुल जर्जर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें